{"_id":"5a16c2974f1c1ba7668b5e31","slug":"61511441047-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से लैस है स्ट्रांग रुम, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से लैस है स्ट्रांग रुम, फोर्स तैनात
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम पर तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मतपेटियां रखे जाने के बाद मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम को फोर्स के हवाले कर दिया गया। स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। इसके अलावा पांच अन्य मंडी परिसरों में भी मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए फोर्स लगाई गई है। एक दिसंबर को सभी जगह मतगणना होगी।
बुधवार को जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। इसके लिए 572 मतदान बूथ बनाए गए थे। बुधवार देर रात को पोलिंग पार्टियां मंडी समिति में पहुंची। रात को मतदान पेटियां रखवाने के बाद में स्ट्रांग रूम को बंद कर दिया गया। वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा पुलिस फोर्स को दिया गया है। वहीं उझानी, बिसौली, सहसवान, दातागंज, बिल्सी में भी मंडी समिति में मतदान पेटियां रखवायी गई हैं। एक दिसंबर को सभी सीटों के लिए मतगणना होगी। सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। पार्टी प्रत्याशी वहां पर जाकर देख सकते हैं। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी इसका निरीक्षण कर रहे हैं।