{"_id":"69b5ab50c23c7c5cb60c12e4","slug":"6142-candidates-appeared-for-the-sub-inspector-recruitment-examination-amidst-tight-security-across-15-centers-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159323-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 6142 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 6142 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी महिल परीक्षार्थियों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिले में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा पहले दिन शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुई। जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 6142 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2498 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए दोनों पालियों में 8640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में जिले में कुल 17280 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
शनिवार को सुबह की पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में 4320 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1282 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में शाम तीन बजे से पांच बजे तक हुई परीक्षा में 4320 अभ्यर्थियों में से 3104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1216 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर चस्पा सूची में अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और कक्ष संख्या तलाशते नजर आए। सुबह आठ बजे के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश देना शुरू किया गया। प्रवेश से पहले गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की। इसके बाद आधार कार्ड और अंगूठे का मिलान कर पहचान सत्यापित की गई तथा प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही उन्हें कक्ष में भेजा गया। परीक्षा कक्षों में सीसी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
केंद्रों पर प्रतिबंधित रहीं ये वस्तुएं
अभ्यर्थियों को पाठन सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, स्केल, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ, इयरफोन, बटुआ, सिगरेट और गुटका जैसी वस्तुएं अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। इन वस्तुओं को केंद्रों पर बनाए गए अतिरिक्त कक्ष में जमा कराया गया, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
200 मीटर दायरे में बंद रहीं फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकानें
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकानों को बंद रखा गया। केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। किसी को भी वहां रुकने नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों के साथ आए परिजन और परिचित लोग केंद्रों से दूर सड़क किनारे बैठकर परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करते नजर आए।
सेंटरों के आसपास रही पुलिस की सख्ती
जिले में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। केंद्रों के आसपास राहगीरों को रुकने नहीं दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के पास तो परीक्षा के दौरान सड़क को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया गया, जिससे लोगों को दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
डीएम और एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
डीएम अवनीश कुमार सिंह ने एसएसपी अंशिका शर्मा और एसडीएम सदर मोहित कुमार के साथ शहर में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज समेत अन्य केंद्रों को देखा।
जिले में शांति पूर्वक तरीके से उप निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सचल दलों की ओर से लगातार केंद्रों की निगरानी की गई। साथ ही सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। -अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
डीआईजी ने किया केंद्र का निरीक्षण
बदायूं। डीआईजी अजय साहनी ने शनिवार को पुलिस की उप निरीक्षण पद के लिए हो रही लिखित परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे देखे। कमरों में भी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संवाद
अभ्यर्थियों को गणित-रीजनिंग ने थोड़ा उलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उप्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन हुई परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मिला-जुला बताया। उनका कहना था कि हिंदी, सामान्य ज्ञान और बेसिक विषयों से जुड़े प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि गणित और रीजनिंग के कुछ सवालों ने सोचने पर मजबूर किया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर का स्तर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन कुछ प्रश्न ऐसे थे जिनमें समय अधिक लगा।
शहर में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज समेत 15 केंद्र बनाए गए हैं सभी केंद्र पर पुलिस के साथ-साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आए परिजन भी परीक्षा समाप्त होने तक इंतजार करते दिखे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी दिख रही थी। अभ्यर्थियों का मानना है कि जिन लोगों ने नियमित तैयारी की है, उनके लिए यह पेपर बेहतर अवसर साबित हो सकता है। पहले दिन की परीक्षा के बाद अब दूसरे दिन की परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है।
-- -- -अभ्यर्थियों ने बताए अपने-अपने अनुभव-- -- --
हिंदी और सामान्य अध्ययन के सवाल काफी आसान आए, इसलिए उन हिस्सों को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। गणित के कुछ प्रश्न जरूर ऐसे थे, जिनमें समय अधिक लगा और थोड़ा सोचना पड़ा। रीजनिंग में भी कुछ सवाल पेचीदा थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। मेरी तैयारी के हिसाब से परीक्षा ठीक गई है। जो अभ्यर्थी नियमित पढ़ाई कर रहे थे, उनके लिए यह पेपर बहुत कठिन नहीं रहा होगा। अब परिणाम को लेकर उम्मीद बनी हुई है। -निखिल वर्मा, फर्रूखाबाद
पेपर का स्तर मिला-जुला रहा। हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल थे, जिससे आत्मविश्वास बना रहा। हालांकि रीजनिंग के कुछ सवाल घुमावदार थे और उन्हें हल करने में समय लगा। गणित में भी कुछ प्रश्नों ने उलझाया, लेकिन पूरी परीक्षा बहुत कठिन नहीं लगी। अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह पेपर अच्छा अवसर साबित हो सकता है। मेरा मानना है कि धैर्य और समय प्रबंधन के साथ परीक्षा देने वालों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। -अमित, कालागढ़