{"_id":"5b9ff2db867a557fef6f8436","slug":"51537209051-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचे सपा सांसद, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचे सपा सांसद, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-9,10
जिला अस्पताल पहुंचे सपा सांसद, अव्यवस्थाओं पर नाराज
मलेरिया विभाग में मिला एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, इमरजेंसी वार्ड में निकल रही थी बदबू
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कुछ देरी से सही सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार को बुखार के मरीजों का हालचाल जानने जिला अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं, दवाइयों की कमी और जिला अस्पताल में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सोमवार सुबह 11.15 बजे अचानक जिला अस्पताल जा धमके। उन्होंने अस्पताल में घुसते ही ओपीडी में जाकर देखा और वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की। तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टर दवाएं लिख रहे हैं, लेकिन अस्पताल के स्टोर वाले दवाएं पूरी नहीं दे रहे हैं। इसके बाद सांसद मलेरिया विभाग में गए। उस वक्त मलेरिया विभाग खाली पड़ा हुआ था। वहां एंट्री लार्वा दवाई के छिड़काव की गंध आ रही थी। इस पर सांसद ने प्रभारी सीएमएस डॉ. यूबी सिंह को बुलाकर हालात से अवगत कराया। इस पर प्रभारी सीएमएस ने जवाब दिया कि यह विभाग सीएमओ के अंडर में आता है। इस पर सांसद के गुस्से का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि जहां पर पब्लिक का ज्यादा आना होता है, वहां दवाई का छिड़काव नहीं कराया गया। इसके बाद सपा सांसद ने स्टोर में जाकर दवाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्हें स्टोर इंचार्ज ने बताया कि जिला अस्पताल में दवाएं पूरी हैं। हालांकि सांसद के दोबारा पूछने पर एआरवी होने से इनकार किया। स्टोर इंचार्ज ने इतना जरूर बताया कि सीएचसी-पीएचसी में दवाइयों की कमी है। आखिर में सपा सांसद इमरजेंसी वार्ड में गए। वहां तेज बदबू निकल रही थी। इस पर सांसद साफ सफाई करने को कहा।
----------------
सरकार और महकमे की लापरवाही से बिगड़े हालात
बदायूं। जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला 22 अगस्त से शुरू हुआ था। धीरे-धीरे स्थिति महामारी जैसी हो गई और अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके लिए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों को जिम्मेदार ठहराया। बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि बुखार से निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने पहले से कोई तैयारी नहीं की। कहीं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं किया गया। सरकारी अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। जिले की जरूरत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बनाया गया, जो 17 माह से उपेक्षित है।