{"_id":"5960ffe04f1c1b03308b475b","slug":"51499529184-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली को आंवला होते हुए जाएंगे रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली को आंवला होते हुए जाएंगे रोडवेज बसें
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन माह में कांवड़ यात्राओं की वजह से लगने वाले के चलते परिवहन निगम ने बसों का रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सावन के पहले सोमवार से कावड़ियों के निकलने के लिए बसों के रूट निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली से बदायूं आने वाली बसें रोजाना की तरह अपने गंतव्य को पहुंचेंगी। वहीं, बदायूं से बरेली जाने वाली कई बसों का आंवला से रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी रूट प्लान तैयार किया है। कावड़ियों के साथ-साथ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मुख्य मार्गों के बजाय वैकल्पिक रूट तय किए हैं। इसके तहत बदायूं से सीधे बरेली जाने वाली बसें सावन माह में आंवला से भमोरा होकर बरेली पहुंचेगी। बदायूं से बरेली तक करीब सात प्वाइंट ऐसे निर्धारित किए हैं, जहां परिवहन निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। एआरएम ने बताया कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। इस बीच कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के निर्देश पर मौके पर उसका निदान कर दिया जाएगा। सावन माह में डिपो से रोजाना की तरह बसों को संचालन रहेगा। बदायूं-बरेली मार्ग पर कावड़िय़ों की सुरक्षा के लिए बरेली और बदायूं जिले की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।