{"_id":"67cc955e1facf5975d01f5eb","slug":"500-vehicles-are-being-challaned-every-day-still-people-are-not-wearing-helmets-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135408-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोजाना हो रहे 500 वाहनों के चालान, फिर भी हेलमेट नहीं पहन रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोजाना हो रहे 500 वाहनों के चालान, फिर भी हेलमेट नहीं पहन रहे लोग
विज्ञापन
बाइक का चालान करते यातायात कर्मी। स्रोत-पुलिस
बदायूं। यातायात पुलिस व थाना पुलिस ने तीन दिनों में 1580 वाहनों के चालान कर दिए, बावजूद इसके बाइक सवार हेलमेट पहनने को राजी नहीं है।
छह दिन पहले सोमवार को ही प्रशासन से आदेश दिया था कि बाइक सवार बिना हेलमेट अगर दिखाई दे तो उसका चालान किया जाए। वाहन चेकिंग के लिए यातायात पुलिस समेत जिले के सभी थानों की पुलिस भी अब चेकिंग कर वाहनों का चालान कर रही है। तीन दिन की कार्रवाई में सामने आया कि यातायात व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1580 वाहनों के चालान किए गए, फिर भी वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना।
मंगलवार से अभियान शुरू हुआ है। सुबह से शाम तक यातायात पुलिस शहर से लेकर देहात तक चालान करती नजर आई। पहले दिन 600, दूसरे दिन 450 व तीसरे दिन 530 वाहनों के चालान करके पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये सरकारी खजाने में डाले लिए। लेकिन बाइक चालकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। फिर भी वह हेलमेट लगाने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
बिना हेलमेट तीन बार चालान पर लाइसेंस होगा निरस्त
यातायात नियम के मुताबिक,. बिना हेलमेट अगर एक माह में आप तीन बार पकड़े जाते हैं और चालान होता है तो आपका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। हालांकि पढ़े-लिखे लोग इसको समझकर खुद जागरूक हो रहे हैं और दूसरे लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
अभियान के तहत बिना हेलमेट व सील्ट बेल्ट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. लेकिन यहां के लोग जागरूक होने को राजी नहीं हैं। एक माह में तीन बार चालान होने वालों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।- आरएल राजपूत, टीएसआई