फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   50 hand pumps for drinking water, 100 poles for street lighting

Budaun News: पेयजल के लिए 50 हैंडपंप, पथ प्रकाश के लिए लगेंगे 100 खंभे

Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
50 hand pumps for drinking water, 100 poles for street lighting
नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में हिस्सा लेते सभासद एवं चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर। संवाद
बिल्सी। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर की मौजूदगी में हुई। इसमें नगर की पेयजल एवं पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान नगर में 100 नए बिजली के खंभे एवं 50 इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाने का निर्णय लिया गया, जिसे सभी सभासदों ने ध्वनि मत से पास कर दिया। इसके अलावा नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए सफाई उपकरण खरीदे जाने का भी प्रस्ताव कुछ सभासदों ने रखा। साथ ही नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को करने के लिए सदस्यों ने अपनी बात को रखा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बोर्ड की मीटिंग में सर्वप्रथम पिछली मीटिंग की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद ईओ वेदप्रकाश यादव द्वारा बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया गया। बैठक में आम समिति से तय हुआ कि नगर सभी वार्डों में कम से कम दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने चाहिए, ताकि वार्ड में किसी तरह का पेयजल संकट न होने पाए। बरसात के दिनों में कुछ स्थानों पर होने वाले जलभराव को दूर करने नाले निर्माण कार्य कराए जाने की चर्चा की गई। कई सदस्यों ने अपनी-अपने वार्ड की सड़क, गंदगी, पेयजल, जलभराव आदि समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी सदस्यों के वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इसी पर उनका पूरा फोकस है। बैठक में विधायक के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, सभासद राजीव कुमार माहेश्वरी, अजीत सिंह गूर्जर, उमेश चंद्र, प्रखर माहेश्वरी, दिलीप कुमार, हरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सूर्यप्रकाश देवल, जाहिद मियां, तौफीक अंसारी समेत कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed