फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चौधरी सराय कबूलपुरा में धर्मस्थल को लेकर विवाद, तनाव

चौधरी सराय कबूलपुरा में धर्मस्थल को लेकर विवाद, तनाव

Fri, 28 Dec 2018 11:08 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चौधरी सराय कबूलपुरा में धर्मस्थल को लेकर विवाद, तनाव
कबूलपुरा में धर्मस्थल को लेकर विवाद, तनाव
विज्ञापन

बदायूं। शहर के चौधरी सराय कबूलपुरा मोहल्ले में एक बार फिर धर्म स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक समुदाय के लोग धर्मस्थल के चारों ओर नींव भरवा रहे थे, जिसके विरोध में दूसरे समुदाय के लोग उतर आए। इस पर एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र में पांच पाकड़ चौधरी सराय कबूलपुरा मोहल्ले में धर्मस्थल को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। चार माह पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल की जगह पर अपना टेंट लगा लिया था। जिसका विरोध एक समुदाय ने किया था। हालांकि उस समय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला निपटा दिया। रोज-रोज विवाद से बचने के लिए धर्मस्थल से जुड़े लोगों ने उस जगह की बाउंड्री कराने का फैसला लिया था। शुक्रवार दोपहर वह लोग धर्मस्थल की जगह पर बाउंड्री कराने को नींव खुदवा रहे थे। उसी समय दूसरे समुदाय के दर्जनों लोग एकत्र हो गए और विवाद शुरू कर दिया। मामला आगे बढ़ता, इससे पहले उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी। जिस पर एसडीएम शहर पारसनाथ मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और शहर कोतवाल ओमकार सिंह पहुंच गए। पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया गया। उसके बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर वहीं कानूनगो और लेखपाल को बुला लिया। फिर जगह की नपत कराई। अधिकारियों ने बाउंड्री निर्माण का कार्य रुकवा दिया है। दोनों पक्षों को सुबह तहसील बुलाया है। तभी कोई आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वर्जन---
सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे थे। कानून-गो, लेखपाल को बुलाकर जगह की नपत करा दी गई है। एसडीएम ने सुबह दोनों पक्षों के लोगों को अपने कार्यालय बुलाया है। तभी कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed