फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क पर उतरे बबई भटपुरा के लोग, जाम भी लगाया

सड़क पर उतरे बबई भटपुरा के लोग, जाम भी लगाया

Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे बबई भटपुरा के लोग, जाम भी लगाया
demo pic - फोटो : अमर उजाला
उसावां। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ बबई भटपुरा गांव के लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए और विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम बबई भटपुरा में राशन की दुकान प्रधान भगवानश्री के बेटे मोनू शर्मा के नाम थी। ग्रामीणों के विरोध करने पर प्रधान को अपने बेटे से इस्तीफ़ा दिलाना पड़ा था। बुधवार को नई दुकान का प्रस्ताव करने के लिए छह दिसंबर तारीख तय की गई थी। इसके लिए एक टीम गठित की गई थी। मगर टीम का सिर्फ एक सदस्य ग्राम पंचायत अधिकारी खालिद अली पहुंचे। आरोप है कि ग्राम प्रधान भगवान श्री और उनके परिवार के लोगों ने प्रस्ताव शुरू किया। एक पक्ष में शैलेंद्र और दूसरे पक्ष में मिश्री लाल थे। आरोप है कि मिश्रीलाल तो प्रधान के पक्ष में थे। उनका बहुमत कम था और शैलेंद्र का ज्यादा था। सचिव खालिद अली और प्रधान ने अपना कम बहुमत देख दूसरे गांव से लोगों को बुला लिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और म्याऊ-उसहैत रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उसहैत धर्मेंद्र कुमार मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed