फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भाजपा ने तीन पालिका सीटें जीतीं पर नगर पंचायतों में हाथ लगी मायूसी

भाजपा ने तीन पालिका सीटें जीतीं पर नगर पंचायतों में हाथ लगी मायूसी

Sat, 02 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने तीन पालिका सीटें जीतीं पर नगर पंचायतों में हाथ लगी मायूसी
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बदायूं। निकाय चुनाव के परिणामों ने सत्तारूढ़ भाजपा के स्थानीय बड़े नेताओं को सोचने को मजबूर कर दिया है। भाजपा को जिले की सात नगर पालिका परिषद में तीन पर विजयश्री हासिल हुई तो नगर पंचायतों में उसका सूपड़ा साफ हो गया। वहीं सपा को जिले में तीन पालिकाओं में जीत हासिल हुई है। एक सीट सहसवान पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। बीएसपी पालिका परिषद में खाता नहीं खोल सकी है। उसे पंचायत में जरूर दो स्थानों पर जीत मिली है।
2019 में देश के अंदर लोकसभा के चुनाव होने हैं सो निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा बेहद गंभीर है। निकाय चुनाव को वह लोकसभा का रिहर्सल मान रही थी। सो पार्टी के कद्दावर नेता भी चुनाव को हल्के से नहीं ले रहे थे। राजनीति के रणनीतिकारों ने विजयी प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का मन बना लिया था। सो अन्य पार्टियों की अपेक्षा भाजपा ने सबसे बाद में अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। भाजपा ने सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी। उसके विधायक अपने-अपने क्षेत्र में जुटे रहे। मगर आज जो नतीजे घोषित हुए उन्होंने जरूर पार्टी के नेताओं को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में भाजपा को बदायूं, दातागंज और बिल्सी की सीट हासिल हुई है, जबकि नगर पंचायत में उसे एक भी स्थान पर जीत नहीं मिली। विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद सपा ने जरूर राहत की सांस ली है। उझानी, बिसौली और ककराला में उसके प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि पंचायत में सपा ने रुदायन और सखानू में जीत हासिल की है। सहसवान पालिका सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। नगर पंचायतों के परिणामों पर नजर डालें तो कछला में कांग्रेस, इस्लामनगर और अलापुर में बीएसपी, मुड़ियां धुरेकी में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों का पूरी तरह से दबदबा रहा है। जिले की 13 नगर पंचायतों में से सात पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इनमें फैजगंज बेहटा, सैदपुर, उसहैत, उसावां, वजीरगंज, गुलडिय़ा, कुंवरगांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed