फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   40 people made members under B-PAX campaign

Budaun News: बी-पैक्स अभियान के तहत 40 लोगों को बनाया सदस्य

Tue, 05 Sep 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 05 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
40 people made members under B-PAX campaign
बी-पैक्स के तहत नये सदस्य बनाते भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संहयोजक किशनचंद्र शर्मा। स्रोत-
उझानी (बदायूं)। भाजपा के जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक किशनचंद्र शर्मा ने बी-पैैक्स अभियान के तहत सोमवार को तीन समितियों से जुड़े 40 लोगों को सदस्य बनाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने का महत्व भी समझाया।
विज्ञापन

बी-पैक्स अभियान के सह प्रमुख किशनचंद शर्मा ने सहसवान क्षेत्र की साधन सहकारी समिति पतरचोहा और कौल्हाई समेत समधा पर पहुंचकर किसानों को बी-पैक्स अभियान की जानकारी दी। कहा कि बी-पैक्स के सदस्य बनने के बाद किसानों को कई अहम सुविधाएं मिलेंगी। समिति के संचालन में उनका योगदान होगा।
विज्ञापन

कहा- कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के जरिये सदस्य बनाने के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। सामूहिक प्रयास से प्रदेश में बदायूं जिला पहले स्थान पर होगा। इस दौरान गुड्डू शाक्य, सुनील कुमार, गंगा देवी, यादराम, होतीराम, मोतीलाल, नाथूलाल, पप्पू, चिरोंजीलाल, धर्मेंद्र, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है बी-पैक्स और इसके फायदे
बी-पैक्स बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों के खोले जाने की योजना है। जिले में किसानों को सस्ती दर पर खाद, बीज, व सरकारी की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 132 सहकारी समितियां संचालित हैं। भविष्य में ऋण व खाद-बीज वितरण को लेकर दिक्कत न हो इसलिए बी-पैक्स महाभियान के तहत हर समिति पर एक से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान में कम से कम 200 सदस्य जोड़े जाएंगे। कोई भी किसान 21 रुपये देकर सदस्य बन सकता है। सदस्य किसान को 200 रुपये का शेयर बाॅन्ड खरीदना होगा। प्रबंध समितियों में चुनाव का अधिकार, समिति संचालक और सभापति बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed