{"_id":"69bee3aff7fd9b54590c0508","slug":"39-lakh-fraud-on-the-pretext-of-share-in-the-firm-badaun-news-c-4-bly1053-848025-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फर्म में हिस्सेदारी का झांसा देकर 39 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फर्म में हिस्सेदारी का झांसा देकर 39 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
बरेली। फर्म में हिस्सेदारी देने के नाम पर 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में फर्म के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ऐरो सिटी निवासी गिरीश बाबू ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि सुरेश शर्मा नगर निवासी गौरव अग्रवाल ने उन्हें अपनी साइट दिखाई और अपनी फर्म तेजस ट्रेडर्स के बारे में बताया। बड़ा टेंडर मिलने पर माल की आपूर्ति करने के लिए मदद करने का निवेदन किया। 30 लाख रुपये की मदद करने पर फर्म में हिस्सेदारी देने की बात कही गई।
विश्वास कर गिरीश ने 30 लाख रुपये गौरव की फर्म के खाते में डाल दिए। इसके अलावा भी धीरे-धीरे गौरव ने नौ लाख रुपये और ऐंठ लिए। हिस्सेदारी के कागज तैयार करने को कहा तो गौरव टालमटोल करने लगा। गौरव के घर गए तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गौरव ने घर बदल दिया और मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया।