फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   35 suspected food adulteration, sample-filled

35 खाद्य पदार्थों में मिलावट का शक, नमूने भरे 

Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अप्रैल से अबतक भरे गए 71 नमूनों में से कई नमूने फेल, कार्रवाई की तैयारी 
 मिलावट करने वालों को सफेदपोशों का संरक्षण हासिल है। इसलिए मिलावट का खेल  बंद नहीं हो पा रहा है। जिले में व्यापारियों की एकजुटता से भी मिलावट करने वाले बचते रहते हैं। यही वजह है कि व्यापारियों की एकजुटता से निपटने  के लिए एसडीएम और पुलिस बल के साथ ही छापामारी हो रही है। खाद्य सुरक्षा  विभाग ने अप्रैल से अबतक 71 नमूने लिए इसमें आधा दर्जन से अधिक नमूनों के परिणाम आए हैं, जो असुरक्षित हैं। अभी शासन के निर्देश पर 10  से 17 अगस्त तक चले खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 35 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। 
मिलावट के नमूने मिठाइयों की दुकानों और तेल आदि परचून  की दुकानों तक ही सिमटकर रह गए हैं। होटलों में खराब पेयजल के अलावा  दाल, सब्जी और आटा में भी मिलावट लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही  है। शिकायतों पर कार्रवाई होती है, तो कोई ना कोई सफेदपोश आड़े आ जाता है।  हालांकि छापामारी के समय छापामार टीम को फोन स्विच आफ करने के निर्देश  इसलिए ही दिए गए हैं। यहां बता दें कि छापामारी के दौरान दुकानदारों की  एकजुटता काम आती है। एक जगह छापा पड़ते ही शहरभर की दुकानों के शटर गिर  जाते हैं। इन हालातों का मुकाबला करने को अभी विभाग ने कोई योजना नहीं बनाई  है। व्यापारियों के मौके पर विरोध के प्रतिकार को लेकर ही एसडीएम और पुलिस  बल के साथ छापामारी सुनिश्चित की गई है। 
विज्ञापन

----
छापामारी में नमूने भरे, रिफाइंड के 37 टिन सील
बदायूं। शहर के नेहरू चौक पर छापामारी के दौरान रिफाइंड के 115 टिन मिले, इनमें 37  पर न तो बैच नंबर था और न मेन्युफेक्चरिंग का ब्योरा था। इन्हें सील कर  दिया गया है। लावेला स्वीट्स पर सोन पपड़ी का नमूना भरा गया। मुनीश साहू का  घी, रजीचौक पर किशन लाल बेकरी वालों के यहां से रस का नमूना लिया गया।  गुप्ता सवीट्स से बरफी, सिविल लाइंस में श्रीमुनि के यहां से रंगीन पेठा,  मैकू हलवाई के यहां से बरफी, हब्बू हलवाई के यहां से पेड़ा का नमूना लिया  गया। महालक्ष्मी सवीट्स से छैना की मिठाई, प्राइवेट बस स्टैंड से विनोद  साहू के यहां से बरफी का नमूना लिया गया। बिसौली में जय भोले स्वीट्स के  यहां से बरफी, दातागंज में अनिल कुमार के यहां से पनीर, उसावां से बेकरी  निर्मित रस के नूमूने भरे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तेल, सोन पपड़ी में मिली मिलावट
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मारे गए छापे और भरे गए नमूनों के कुछ  रिजल्ट प्रयोगशाला से प्राप्त हो चुके हैं। इनमें दातागंज में जयभारत ब्रांड रिफाइंड, आदेश की रंगीन कचरी, शहर में श्याम स्वीट्स की सोनपपड़ी, पहलवान के यहां से लिए गए दो मावा के नमूने, बिल्सी में रोहताश्व के यहां  का पनीर खाने में असुरक्षित घोषित किया गया है। 

-----
सूचना के आधार पर छापामारी की जाती है। कई स्थानों पर दुकानदार दुकान बंद कर भाग  जाते हैं। व्यापारियों का संगठित होकर विरोध न हो इसके लिए एसडीएम और पुलिस  बल को टीम के साथ रखने के निर्देश हैं। कोशिश रहती है कि मिलावट न हो। सजा  दिलाने ओर जुर्माने की भी प्रयास रहते हैं। मिलावट रोकनेे के प्रयासों में  कोई कमी नहीं रहेगी। त्योहारों पर विशेष अभियान चलाने की व्यवस्था है। 
- संजय शर्मा, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed