{"_id":"647b923966aafe87f1064704","slug":"3200-bottles-of-cold-drink-found-expired-seized-badaun-news-c-4-1-172731-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोल्ड ड्रिंक की 3200 बोतलें मिली एक्सपायर्ड, सीज कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोल्ड ड्रिंक की 3200 बोतलें मिली एक्सपायर्ड, सीज कीं
विज्ञापन
कोल्डस्टोर से छापा मार कार्रवाई करते खाद्य विभाग की टीम। संवाद
- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापा मार कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कर कोल्ड स्टोर में रखीं 3200 एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सीज कर दी हैं।
बाईपास पर बने पटेल चौक के पास कोल्ड स्टोर में लवकुश ट्रेडर्स के राहुल गुप्ता ने कोल्ड ड्रिंक (कांच की बोतल) का काफी ज्यादा स्टॉक कर रखा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को इन कोल्ड ड्रिंक के एक्सपायर्ड होने की बात पता चली थी। इस पर विभागीय टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि वहां पर रखीं करीब 3200 बोतलें एक्सपायर हो चुकीं थीं। टीम ने सभी बोतलों को सीज कर दिया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्र शेखर मिश्रा ने बताया कि राहुल गुप्ता के खिलाफ कोर्ट में केस किया जाए। कोर्ट के आदेश के अनुसार ही कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को नष्ट किया जाएगा। हालांकि इसकी ब्रिकी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। संवाद