{"_id":"69b07ea05b126ad1a30bcff5","slug":"31930-students-appeared-for-the-high-school-painting-exam-while-2489-were-absent-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159015-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईस्कूल चित्रकला में 31930 ने दी परीक्षा, 2489 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईस्कूल चित्रकला में 31930 ने दी परीक्षा, 2489 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
बदायूं/बिसौली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई गई। प्रश्नपत्र सरल आने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर बेहद सख्ती रही।
जिले में 34419 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में पंजीकृत थे। इनमें से 31930 ने चित्रकला की परीक्षा दी। 2489 गैरहाजिर रहे। वहीं सुबह की पाली में कृषि विषय की परीक्षा थी। इसमें 610 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमेें 586 ने परीक्षा दी और 24 गैरहाजिर रहे।
वहीं, बिसौली क्षेत्र में स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और विद्यालय परिसर के बाहर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय में 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 90 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में 100 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी, जबकि एक अनुपस्थित रहा। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में भी हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूसरी पाली में गृहविज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 4244 में से 4021 ने परीक्षा और 223 गैर हाजिर रहे।