फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुख्य डाकघर में खुला पासपोर्ट आफिस, नहीं जाना होगा बरेली

मुख्य डाकघर में खुला पासपोर्ट आफिस, नहीं जाना होगा बरेली

Sat, 29 Dec 2018 08:15 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में खुला पासपोर्ट आफिस, नहीं जाना होगा बरेली
मुख्य डाकघर में खुला पासपोर्ट आफिस, नहीं जाना होगा बरेली
विज्ञापन

बदायूं। केंद्र सरकार ने जिले वासियों को नए साल के तोहफे के रूप में पासपोर्ट कार्यालय दिया है। शहर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट ऑफिस शनिवार को खुल गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने फीता काटकर किया। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदक को बरेली जाना नहीं पड़ेगा।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि पासपोर्ट ऑफिस बदायूं वासियों के लिए केंद्र सरकार का नए साल पर उपहार है। जिले में पासपोर्ट ऑफिस खुलने से आवेदकों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल आवेदक का समय बचेगा। बल्कि 15 से 25 दिन के भीतर पासपोर्ट आवेदक के घर पहुंच जाएगा। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

पासपार्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने बताया कि भारत सरकार ने 407 पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की घोषणा की थी, यह 258वां पासपोर्ट कार्यालय डाकघर में खोला गया है। यहां दो अधिकारी मोहम्मद अतर अंसारी और ग्रीश चंद्र बिष्ट को तैनात किया गया है। यहां लगभग 40 आवेदक प्रति दिन अपना आवेेदन कर सकते हैं। कार्यालय सुबह नौ से छह बजे तक प्रतिदिन खोला जाएगा। यहां दो काउंटर ए और बी पर कार्य होगा। जहां ए काउंटर पर आवेदक का फोटोग्राफ, फिंगर प्रिंट और हस्ताक्षर लिए जाएंगे और काउंटर बी पर आवेदक के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद काउंटर सी की प्रक्रिया को वे बरेली जाएंगे। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट प्रिंट एवं डिस्पेच बरेली से ही किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आधा घंटे बाद पहुंचे भाजपा पदाधिकारी
केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार दोपहर सवा दो बजे यहां मुख्य डाकघर पहुंच गए। उस वक्त कार्यक्रम स्थल पर मंच के सामने पड़ी कुर्सियां खाली पड़ी थी। वहां पार्टी का कोई पदाधिकारी भी मौजूद नहीं था। खाली कुर्सियां देख मंत्री जी खुद बोले- लगता है हम जल्दी आ गए। केंद्रीय मंत्री पीछे जाकर कुर्सी पर बैठ गए। साथ में डाक विभाग के कुछ अधिकारी थे। 35 मिनट इंतजार करने के बाद में भाजपा नेता राजेश्वर सिंह पटेल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके बाद चेयरमैन दीपमाला गोयल और फिर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य पहुंचे। मंत्रीजी कुछ कहते इससे पहले भाजपा नेता खुद सफाई देने लगे उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। इस बीच मंच के आगे पड़ी कुर्सियों पर लोग विराजमान हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पासपोर्ट दफ्तर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed