फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘प्रभु का स्मरण करने से दूर हो जाते हैं कष्ट’

‘प्रभु का स्मरण करने से दूर हो जाते हैं कष्ट’

Sat, 29 Dec 2018 04:47 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 29 Dec 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
‘प्रभु का स्मरण करने से दूर हो जाते हैं कष्ट’
‘प्रभु का स्मरण करने से दूर हो जाते हैं कष्ट’
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। अहीरटोला मोहल्ले के शिवमंदिर परिसर में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन दोपहर में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर धर्मप्रेमियों को कथा श्रवण का न्योता दिया फिर अपराह्न में कथा में निराला जी महाराज ने श्रोताओं को धर्म का महत्व समझाया। कहा कि प्रभु का स्मरण करने से कष्ट दूर हो जाते हैं।

कथावाचक निराला जी महाराज ने कहा कि धर्म में आस्था का प्रदर्शन नहीं होता। जो लोग प्रदर्शन कर खुद को धार्मिक होने का दावा करते हैं, वास्तव में वह अगर मन से प्रभु का स्मरण करें तो कल्याण संभव है। भगवान को धन और दौलत नही चाहिए। वह तो सिर्फ भाव के भूखे हैं। उन्होंने महिलाओं को गृहस्थी के कामकाज से समय निकाल कर कथा का श्रवण करने की सलाह दी। कहा कि आत्मिक शांति के लिए प्रभु का स्मरण आवश्यक है। अच्छे भाव से दीन दुखियों की सेवा भी की जानी चाहिए। इससे पहले आयोजकों की मौजूदगी में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर धर्मप्रेमियों को कथा में पहुंचने का न्योता दिया। रास्ते में उन्होंने मंगलगीत भी गाए। कलश यात्रा के विसर्जन पर महिलाओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर मंजू देवी, विजय शर्मा, उन्नति शर्मा, ममता, गीता, सुमन, श्यामसुंदर शर्मा, प्रदीप दुबे, अमित आनंद और शिवम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed