{"_id":"5a143ca94f1c1b9f678bcbb7","slug":"31511275689-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के 14 कर्मचारी महिला अस्पताल में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के 14 कर्मचारी महिला अस्पताल में शिफ्ट
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के 14 कर्मचारियों को फिलहाल जिला महिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। काम की वजह से यहां स्टाफ की उपयोगिता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह फैसला किया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने तक यह जिला पुरुष और महिला अस्पताल से संबद्ध है। मेडिकल कॉलेज का 66 फीसदी निर्माण पूरा होने के बाद वहां ओपीडी काफी समय पहले चालू कर दी गई थी, जबकि धन न मिलने की वजह से इमरजेंसी, ओटी आदि सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। इस वजह से वहां अतिरिक्त स्टाफ था। दूसरी ओर जिला महिला अस्पताल में मरीजों की भरमार के चलते स्टाफ की कमी महसूस हो रही थी। इस क्रम में मेडिकल कॉलेज से 14 लोगों को यहां अटैच कर दिया गया है। इनमें पांच स्टाफ नर्स प्रियंका रानी, निशि सक्सेना, मैकोलिन पॉल, स्टेना आर मसीह और इफत जैदी शामिल हैं। जबकि चार वार्ड ब्वाय प्रियंका मौर्य, रूपा यादव, नीरज यादव आदि तो पांच सफाई कर्मी लता, फिरदौस और मंजू आदि शामिल हैं।
जिला महिला अस्पताल में इन कर्मचारियों का फिलहाल ज्यादा उपयोग हो सकेगा। हमारे पास अभी भी कुछ स्टाफ अतिरिक्त है। निकाय चुनाव के बाद जरूरत के आधार पर कुछ कर्मचारी जिला अस्पताल को भी दिए जा सकते हैं। मेडिकल कॉलेज का भवन आदि संसाधन पूरे होने के बाद इन कर्मचारियों को वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
- एनसी प्रजा पति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज