फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 thousand rupees stolen from e-rickshaw rider's pocket

Budaun News: ई-रिक्शा सवार की जेब से 30 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees stolen from e-rickshaw rider's pocket
उझानी। कादरचौक रोड पर ई-रिक्शा सवार खिरिया वाकरपुर निवासी अहवरन सिंह की जेब से 30 हजार रुपये और सोने की कुंडल चोरी कर दो युवक बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अहवरन सिंह पुत्र चरन सिंह दिन में बाजार आए। लौटते समय गांव जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हो गए। उनकी जेब में 30 हजार रुपये और सोने के कुंडल थे। रास्ते में अढौली फाटक से दो और युवक ई-रिक्शा पर बैठे। इसी दौरान अहवरन की जेब से दोनों में से किसी ने रुपये और कुंडल निकाल लिए। उन्होंने युवकों से पूछा तो वे बाइक से भाग गए। अहवरन ने कोतवाली आकर पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया साथ ही तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed