फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   22 Employees, Including AE and JE, Found Absent During Municipal Chairperson's Inspection

Budaun News: पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण में एई, जेई समेत 22 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
22 Employees, Including AE and JE, Found Absent During Municipal Chairperson's Inspection
नगर पालिका कार्यालय का मुख्य गेट बंद करते अ​धिकारी। स्रोत पालिका प्रशासन
बदायूं। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने अचानक कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10:16 बजे वह पालिका कार्यालय पहुंचीं और तत्काल दोनों गेट बंद कराकर ताला लगवा दिया। इसके बाद उन्होंने सीधे उपस्थिति रजिस्टर की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कुल एई, जेई समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसमें एई (अवर अभियंता), जेई समेत कई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के औचक निरीक्षण में कर निर्धारण अधिकारी चंद्र भूषण, जलकल अभियंता नितिन सक्सेना, अवर अभियंता सूर्य प्रताप सिंह समेत 22 अन्य कर्मचारी शामिल गैर हाजिर मिले। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। साथ ही सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कोई भी कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान यदि किसी कार्य या राजस्व वसूली के लिए बाहर जाता है तो उसे भ्रमण रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। पालिकाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना लिखित अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed