{"_id":"351e907e90298838f3006a31207cda34","slug":"22-candidate-select-for-interview-in-rozgar-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 22 अभ्यर्थी साक्षात्कार को चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 22 अभ्यर्थी साक्षात्कार को चयनित
बदायूं।
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 22 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के उपरांत चयनित किया गया। रोजगार मेले में शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी अहमदाबाद के डिवीजनल सेल्स मैनेजर संजय यादव और सीनियर बीएम देवानंद सिंह ने कंपनी का परिचय कराने के बाद अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया। 93 आवेदकों ने प्रक्रिया से गुजरे। इसमें से 22 को चुनते हुए सेल्स एक्जूक्यूटिव पद के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आरके उपाध्याय ने बताया कि चयनित को ऑफर लेटर भी दे दिए गए हैं। इस दौरान उदय पाल, अमर सिंह, संजय कुमार, राजीव कुमार, सीके सिंह आदि मौजूद रहे।