{"_id":"5c3e2c44bdec2273521d95c1","slug":"21547578436-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला मेें काशी का नजारा, महाआरती में जुटे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला मेें काशी का नजारा, महाआरती में जुटे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मंगलवार को कछला गंगा घाट पर काशी जैसा नजारा नजर आया। हजारों लोग उस पल के साक्षी बने जब मां गंगा के तट पर घंटा-घड़ियाल की धुन के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। कछला पुल से भी सैकड़ों लोगों ने इस दृश्य का दीदार किया। यहां मौजूद हर किसी के मुख से हर-हर गंगे का उद्घोष निकल रहा था। माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा रहा।
महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने गंगा का पूजन किया। कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई को नमामि गंगे योजना चलाई है उसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। इस कार्य की शुरुआत कराने वाले डीएम दिनेश कुमार सिंह की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य शुरू किया है वह भविष्य में हर साल इसी तरह आयोजित होता रहे। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि गंगा घाट पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित कराना बहुत ऐतिहासिक पल हैं। दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जिले की जनता के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। गंगा से हर किसी की आस्था जुड़ी है। बिल्सी विधायक आरके शर्मा ने कहा कि डीएम ने ऐसे कार्यक्रम की शुरुआत कराकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बनारस की तरह महाआरती देखने का मौका दिया है। इस दौरान आरती स्थल पर मेले जैसा नजारा था जो कछला पुल से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आकर्षित कर रहा था। भागीरथी तट पर विशाल भंडारे के साथ ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मनोरंजन के लिए कुश्ती का भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। दोपहर के समय खिचड़ी भोज हुआ। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लाइट साउंड आदि की व्यवस्थाएं घाट पर प्रतिदिन ऐसी ही बनी रहेंगी। महाआरती के प्रतिदिन आयोजन के लिए समिति गठित की गई है, वह बराबर आरती कराती रहेगी। इस मौके पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, एमएससी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, उमेश राठौर, एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, राजन मेहंदीरत्ता, किशन चंद्र शर्मा के साथ सभी एसडीएम आदि मौजूद थे।