{"_id":"5b0bffa34f1c1bf36e8b4fda","slug":"21527512995-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारों में स्पार्किंग से घर राख, मासूम झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारों में स्पार्किंग से घर राख, मासूम झुलसी
Updated Tue, 29 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारों में स्पार्किंग से घर राख, मासूम झुलसी
बरामयखेड़ा ईगांव में सोमवार दोपहर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बरायमखेड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग ने झोपड़ीनुमा घर को चपेट में ले लिया। लोग आग पर काबू पाते उससे पहले ही लपटों में पशु घिर गए तो झोपड़ी में सो रही तीन साल की मासूम बालिका भी झुलस गई। झुलसी बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया है।
हादसा सोमवार दोपहर में हुआ। गांव बरामयखेड़ा निवासी नत्थू सिंह के झोपड़ीनुमा घर के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। दोपहर में अचानक ही तारों में स्पार्किंग के बाद चिंगारी छप्पर पर गिरी। देखते ही देखते छप्पर में आग की लपटें उठने लगीं। गृहस्वामी नत्थू और उसके बेटे राजू ने पशुओं को खूंटे से खोलना शुरू किया तो तभी पशुओं के ऊपर छप्पर गिर पड़ा। गृहस्वामी तो बच गया लेकिन देेनों पशु बुरी तरह झुलस गए। लोग आग बुझाने में ही लगे थे कि दूसरी झोपड़ी में सो रही राजू की तीन साल की मासूम बेटी काव्या भी झुलस गई। उसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। े
आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक दोनों झोपड़ियों में रखा अनाज, घरेलू सामान, रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े और चारपाइयां राख हो गईं। राजू के पांच हजार रुपये भी जल गए। आग से झुलसी बालिका को घरवालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। जबकि दोनों पशुओं की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादनगर में औतारी और सुरेंद्र के घर में भी आग लग गई। लोग आग पर काबू पाते, उससे पहले ही दोनों घरों में करीब 50 हजार रुपये का सामान राख हो गया। आग बुझाने में ग्रामीणों को करीब आधा घंटा लगा। गांव में काफी देर तक अफरातफरी का भी माहौल बना रहा।