{"_id":"59f48ab94f1c1b8e698b7fdd","slug":"21509198521-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शुरू की लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शुरू की लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
असलहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर निकाय चुनाव आते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा बना रहता है। इसके मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुचलका पाबंद और लाइसेंसी हथियारों को जमा करना शुरू कर दिया था। 50 फीसदी तक असलहा जमा हो चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत मुचलका पाबंद किया है।
निकाय चुनाव की कमान संभाल रहें एसपी देहात डॉ. सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि थानेदारों को निर्देश दिए गए है कि वे आचार संहिता लागू होने पर निषेधात्मक कार्रवाई के तहत लाइसेंसी हथियार जमा कराएं, साथ ही मुचलका पांबद करें। शुक्रवार को आचार संहिता लागू हो गई, जिसके बाद सभी पुलिस और राजस्व क्षेत्रों के लाइसेंस धारक अपने असलहे जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जनपद के थाना क्षेत्रों में अब तक लगभग 50 फीसदी असलहा पुलिस थानों में जमा कराए जा चुके हैं और अभी असलहा जमा कराने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने 30 लोगों को मुचलका पाबंद किया है तो कई लोगों के चालान काटे हैं।