फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Tue, 02 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस संपूर्ण जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। गांधी जी के बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का निर्णय किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। आज भी उन्हें पूरे विश्व में भी याद किया जाता है। इस मौके पर एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एडीएम रामनिवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ देवकृष्ण तिवारी ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने शास्त्री चौक और गांधी ग्राउंड में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अंबरीश गोयल, अमन गोयल, उपेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। बदायूं क्लब में सीडीओ डीके तिवारी, सचिव डॉ. अक्षत अषेश ने गांधीजी को याद किया। इसके बाद सूरजकुंड स्थित गुरुकुल में जाकर वहां के छात्र/छात्राओं को फल बांटे। परिवहन विभाग में एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। फिर चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। उप्र कांग्रेस महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू सक्सेना ने गांधी जी का याद किया। उप्र रसोइया संघ की संयोजिका म्रदुलेश यादव ने गांधी ग्राउंड पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर उनका प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर शुभारंभ किया। इधर राजकीय महाविद्यालय, ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एंथीना स्कूल, जिलॉट पब्लिक स्कूल, लिलिपुट प्ले स्कूल, फॉस्टर किडस प्ले स्कूल, प्राथमिक विद्यालय असरासी, मोमिन अंसार वेलफेयर सोसायटी ने गांधी जी को याद किया। वहीं सपा नेता अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी ने युवाओं के साथ मिलकर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली, जिले के प्रभारी प्रदीप अरोरा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिला अपराध निरोधक कमेटी के उपाध्यक्ष राम औतार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। चित्रांश कर्मचारी कल्याण समिति जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना ने आर्य समाज स्कूल, आर्य विद्या मंदिर के बच्चों को लेकर एक रैली निकाली। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के मंडलाध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने रैली निकाली। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सजीव सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed