{"_id":"5b8595ec42c7924670023bc4","slug":"201535481324-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये धंसती पुलिया कभी भी निगल सकती हैं लोगों की जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये धंसती पुलिया कभी भी निगल सकती हैं लोगों की जिंदगियां
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 8, 9, 10
ये धंसती पुलिया कभी भी निगल सकती हैं लोगों की जिंदगियां
- लोगों की शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने साधी चुप्पी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में लालपुल, पुलिस लाइंस रोड स्थित पीएनबी बैंक के सामने बने नाले और वन विभाग रोड पर बनी पुलिया लगातार हो रही बारिश के कारण धंस रही है। इसके ऊपर से रोजाना भारी वाहन गुजरते हैं। अगर कभी अचानक ये पुलिया भरभरा कर गिरती है तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पालिका प्रशासन की ओर से टेंडर के माध्यम से अपने अधीन आने वाली सड़कों और नालों के ऊपर बनी पुलिया का ठेका ठेकेदार को दिया जाता है। जिसके लिए लाखों का बजट भी जारी किया जाता है लेकिन आपसी खेल के चलते निर्माण को आया बजट कहां खपा दिया जाता है इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। कई बार शहरवासियों ने भी पालिका प्रशासन को इस बाबत सूचना दी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
इन सभी रोड के किनारे से गुजर रहे नाले पर बनी पुलिया के निर्माण कार्य और देखरेख की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है। लेकिन कार्य के प्रति उदासीन पालिका प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। शहर की वयस्तम सड़कों में शामिल होने के कारण यहां दिन में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला गुजरता रहता है। ऐसे में अगर पुलिया भरभराकर धंस जाती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं नो एंटी खुलने के बाद रात भर भारी वाहन भी इन सड़कों से गुजरते हैं लेकिन इस जर्जर पुलिया से गुजरने का खामियाजा जान देकर भुगतना पड़ सकता है।
इंसेट ---
निर्माण कार्य कराते हुए भी नहीं पड़ी नजर
अभी हाल ही में पालिका प्रशासन की ओर से वन विभाग रोड स्थित सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया है। लेकिन इस दौरान धंस रही पुलिया पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
वर्जन ---
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है न ही कोई शिकायत प्राप्त हुई है। अगर पुलिया धंस रही है तो इसका तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराई जाएगी। -दीपमाला गोयल, चेयरमैन, नगर पालिका।