फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अनुपस्थित मिले अधिकारी व कर्मचारी का रोका वेतन, मानदेय

अनुपस्थित मिले अधिकारी व कर्मचारी का रोका वेतन, मानदेय

Tue, 14 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले अधिकारी व कर्मचारी का रोका वेतन, मानदेय
‌निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। विकास भवन का मंगलवार को सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागवार बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में अधिकारी से लेकर चपरासी तक गैर हाजिर मिले। इनका एक दिन का वेतन/ मानदेय रोकने का निर्देश दिया। तीन दिनों के अंतर स्पष्टीकरण के लिए कहा। वहीं डीआरडीए में कर्मचारी मौके पर नहीं मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर पर दर्ज मिली। इसको लेकर उन्होंने निर्देशित किया है कि डीआरडीए का पूरा स्टाफ डीडीओ की उपस्थिति में हस्ताक्षर करे।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने विकास भवन में स्थित कार्यालयों को बारीकी से निरीक्षण किया। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के निरीक्षण के समय कार्यालय में अवर अभियंता साजिद उल्ला खां, प्रदीप कुमार रस्तोगी, ग्रीश चंद्र मिश्रा, राजीव भारतीय अनुपस्थित मिले। जबकि उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन के बाद पता चला कि कार्यालय में जो लोग गैर हाजिर थे उनके हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज हैं। इस पर सीडीओ ने कहा कि लगता है कि कार्यालय स्टाफ एक-दूसरे के हस्ताक्षर करता है। यह स्थिति अत्यंत ही गंभीर है। वहीं कई कार्यालयों के अंदर और बाहर गंदगी और फाइलों के अव्यवस्थित मिलने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने का आदेश देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने की बात कही।
विज्ञापन

--
एडवांस में कर्मचारियों ने किए हस्ताक्षर
डीपीआरओ कार्यालय में तैनात लेखाकार मुशीरउद्दीन सिद्दीकी, कनिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन पाल ने 15 नवंबर की उपस्थिति हस्ताक्षर एडवांस में दर्ज किए थे। सीडीओ ने कहा यह कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। इसको लेकर कर्मचारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
यह अधिकारी और कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जिला विकास कार्यालय के कनिष्ठ सहायक इकरा रहमान, जिला समाज कल्याण कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय के अपर सांख्यिकीय अधिकारी रत्नेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कांता देवी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मत्स्य निरीक्षक एसएच जैदी, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक चंद्रशेखर यादव, जिला प्रोबेशन कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंगादीन, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय के सहायक लेखाकार राम खिलाड़ी, सीवीओ समेत कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक मोहम्मद अफसर हुसैन, वरिष्ठ सहायक अनुपम कुमारी, कनिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार, डीडीओ कार्यालय के प्रधान सहायक जाहिदा बी, कनिष्ठ सहायक ज्ञानेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक अभिषेक शास्त्री, सहकारिता विभाग के प्रदीप कुमार, युवराज कुमार, जय प्रकाश गुी्ता, यूपी नेडा कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंकज श्रीवास्तव,न उपायुक्त (स्वत: रोजगार) विभाग के जिला प्रबंधक(एफआई) तकसीर अहमद, ध्रुव गोयल, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक संजीव कुमार गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed