{"_id":"5a0ae3424f1c1b76678bb2ec","slug":"201510662978-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में भी गरमाया सब्जी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में भी गरमाया सब्जी बाजार
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
टमाटर की पऊफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सर्दी में भरापूरा और किफायती लगने वाला सब्जी बाजार इस बार गरमाया हुआ है। अधिकतर सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। आम आदमी के रोजमर्रा की जरूरत वाली सब्जियां महंगी होने से लोग सीमित मात्रा में ही इन्हें खरीद रहे हैं। इसका सीधा खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
छह सड़का स्थित शहर की मेन सब्जी मंडी इन दिनों पहले जैसी गुलजार नहीं दिखती। पहले यहां भीड़ की वजह से तंग गलियों से निकलना मुश्किल होता था। अब यहां लोगों की आवाजाही कम हुई है। इसकी सीधी वजह सब्जियों के भाव से जुड़ी है। आम से लेकर खास वर्ग तक हर किसी की जरूरत वाला प्याज पचास रुपये किलो तक बिक रहा है। यूं तो प्याज की सस्ती वैरायटी भी उपलब्ध हैं जो बीस रुपये किलो से शुरू हो जाती हैं पर अच्छी क्वालिटी का प्याज चालीस रुपये किलो से कम नहीं है। दूसरी बड़ी जरूरत वाले टमाटर के दाम भी इन दिनों पचास से साठ रुपये किलो तक हैं। देशी टमाटर की आवक कम होने की वजह से महाराष्ट्र से आया टमाटर यहां बिक रहा है। सीजन में सस्ती बिकने वाली दूसरी सब्जियां जैसे गोभी, बैंगन, सेम, लौकी भी पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुने रेट पर बिक रही हैं। आलू के भाव जरूर स्थिर हैं। सामान्य और शुगर फ्री बताकर बेचा जा रहा आलू दस रुपये किलो में उपलब्ध है तो पंजाब से आया नया आलू बीस रुपये किलो बिक रहा है।
-------------------
फोटो-7 व 8
दुकानदार बोले, बारिश ने किया कबाड़ा
सब्जी व्यापारी मोहम्मद उमर का कहना था कि पिछले महीने चार से पांच दिन तक हुई बेमौसम बारिश ने सब्जियों का कबाड़ा कर दिया। इससे फसल क्षतिग्रस्त हुई और मंडी में सब्जी की आवक घट गई। बताया कि महाराष्ट्र में इस बार भीषण बाढ़ आई जिसकी वजह से नासिक के प्याज की फसल को नुकसान हुआ। वहां से प्याज की आवक सीमित होने से इस पर महंगाई है। टमाटर की फसल का भी बारिश ने नुकसान किया है। दूसरे दुकानदार अकरम ने बताया कि लोग सब्जी खरीदने अब कम आ रहे हैं। वह ठेले से ही सीमित मात्रा में सब्जी खरीद ले रहे हैं। मंडी में आने वाले ग्राहक भी अब आधा किलो या पाव भर सब्जी खरीदते हैं। पहले जो लोग पांच किलो प्याज ले जाते थे वह अब एक या दो किलो ही ले जा रहे हैं। इससे बिक्री पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
----------------
सब्जियों के दाम (प्रति किलो में)
आलू नया 20 रुपये
प्याज 40 से 50 रुपये
लहसुन 40 से 60 रुपये
मटर 80 से 100 रुपये
टमाटर 50 से 60 रुपये
सेम 50 से 60 रुपये
शिमला मिर्च 40 से 50 रुपये
खीरा 30 से 40 रुपये
बैंगन 15 से 20 रुपये
गोभी 15 रुपये
लौकी 15 रुपये