फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं: बंद कमरे में टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत

बदायूं: बंद कमरे में टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत

Wed, 03 Apr 2019 07:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
बदायूं: बंद कमरे में टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत
शॉर्ट सर्किट से टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला, बरेली

बंद कमरे में टीवी देख रहे थे चचेरे-तहेरे छह भाई बहन

विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कठोली में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के छह बच्चे अपने घर के बंद कमरे में टीवी देख रहे थे। टीवी देखते-देखते उनकी आंख लग गई। इसी दौरान देर रात किसी तरह हुए शॉर्ट सर्किट से टीवी में आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया। दम घुटने से सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे से पहले दो बच्चे कमरे से चले गए थे।

एक की हालत गंभीर, दो बच्चे मंगलवार रात में ही चले गए थे कमरे से

मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम कठोली निवासी सुलेमान का बेटा फरदीन (7) और शानू (8) अपने घर के छोटे कमरे में टीवी देख रहे थे। उनके साथ सुलेमान के बड़े भाई इशाकत की बेटी शिखा बानो (10), दूसरी बेटी इल्मा (12) और मझले भाई फिरासत की बेटी शबनम (11) और बेटा अमन (10) भी थे। टीवी एक मेज पर रखा था। उसी दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया और इल्मा नाराज होकर अपने घर चली गई। उसके बाद सभी बच्चे टीवी देखते-देखते उसी कमरे में सो गए। परिवार वालों के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट से टीवी में कोई फाल्ट हुआ। इस पर अमन परिवार वालों की डांट से बचने के लिए दूसरे घर में जाकर सो गया। बाकी बच्चे कमरे में सोते रह गए। परिवार वाले जब बुधवार सुबह उठे और झाडू लगाने के लिए कमरा खोला तो कमरे में धुआं ही धुआं देखकर दंग रह गए। उन्होंने बच्चों को देखा तो तब तक सुलेमान के बेटे फरदीन, फिरासत की बेटी शबनम और इशाकत की बेटी शिखा की मौत हो चुकी थी, जबकि शानू की सांसें चल रही थीं। धुएं से सभी बच्चों के चेहरे तक काले पड़ गए थे। परिवार वाले शानू को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। एक ही परिवार में सगे चचेरे-तहेरे तीन भाई-बहनों की मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने मौका मुआयना किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से टीवी में आग लग गई थी, जिससे कमरे में धुआं फैल गया। कमरे में तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed