{"_id":"5a16bfc74f1c1b8d698bd48e","slug":"191511440327-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर मिल शुरू, गन्ना किसानों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर मिल शुरू, गन्ना किसानों को मिलेगी राहत
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
हवन में भाग लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शेखूपुर की सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र गुरुवार को हवन पूजन के बाद शुरू हो गया। शुभारंभ के बाद डीएम ने किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को अच्छी प्रजाति का गन्ना बोने की सलाह दी।
गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शेखूपुर की गन्ना चीनी मिल का रस्मो रिवाज के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने यहां पहुंचकर सबसे पहले हवन पूजन में हिस्सा लिया। फिर 2017-18 के पेराई सत्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने मिल परिसर स्थित सैय्यद बाबा की दरगाह पर जाकर चादरपोशी की। इसके साथ ही यहीं के शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। डीएम ने यहां सबसे पहले गन्ना लाने वाले बदरपुर के गन्ना किसान आनन्द सिंह और धमेई के निहाल सिंह को तौलिया और बाल्टी देकर सम्मानित किया। इसके बाद क्रेन अपलोडर ऑन करके चेन कैरियर में गन्ना डालकर विधिवत सत्र शुरू किया। इसके बाद मशीनों को ऑन किया गया। किसानों एवं डनलप मलिकों को पुरस्कार दिया गया। इसके बाद मिल के अतिथि गृह में चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार द्विवेदी ने डीएम के साथ ही शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डीएम ने किसानों से कहा कि वे अच्छी क्वालिटी का गन्ना बोकर चीनी की उत्पादक क्षमता बढ़ाएं। इससे किसानों को कम जमीन में गन्ना बुवाई से ही कई गुना लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने चीनी मिल के जनरल मैनेजर बीएन सिंह को निर्देश दिए कि किसानों को उनका पिछला गन्ना भुगतान जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी, गन्ना समिति सचिव रामकिशन, चीनी मिल के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, बोर्ड के सदस्य धीरेंद्र सिंह यादव, हरिराम सिंह, मुख्य अभियंता पीके शर्मा, प्रसादी लाल, मुख्य रसायन विधि अधिकारी वाईके अग्रवाल, लेखाधिकारी वैष्णो तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।