{"_id":"5963c4d64f1c1b800c8b487c","slug":"191499710678-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ में बदायूं के 50 श्रद्धालु, संपर्क साधने में जुटे शुभचिंतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ में बदायूं के 50 श्रद्धालु, संपर्क साधने में जुटे शुभचिंतक
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अमरनाथ में सोमवार को श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की खबर आने के बाद बदायूं के भी कई परिवार दर्शन को गए अपनों की सलामती को लेकर परेशान हो उठे। इधर, आतंकी हमले पर हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताया है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई के मुताबिक जिले से 73 श्रद्धालु अमरनाथ गए थे। इनमें 23 श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद लौट रहे हैं। 50 श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन कर अभी भी नहीं लौटे हैं। सोमवार को आतंकी हमले की सूचना के बाद हालांकि, बदायूं के किसी श्रद्धालु को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं मिली। शहर के सराफा बाजार निवासी अरविंद वैश्य अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरनाथ दर्शन को गए हैं। उनके परिवार वालों ने भी खैर-खबर ली। वहीं, बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता के चाचा मनोज कुमार गुप्ता भी अमरनाथ के दर्शन को गए हैं। शहर की विजनेश साहू एंड पार्टी के साथ अमरनाथ दर्शन को गए करीब 20 लोग भी अभी नहीं लौटे हैं। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर हुए इस हमले के बाद हिंदूवादी नेता मुकेश पटेल, शुभम वार्ष्णेय समेत कई लोगों ने रोष जताया।