{"_id":"59623f924f1c1b861a8b4975","slug":"191499611026-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन ने मुश्किल कर दिया बरेली का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन ने मुश्किल कर दिया बरेली का सफर
Updated Sun, 09 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन माह में कावड़िय़ों को लेकर किए गए रूट डायवर्जन के बाद बदायूं से बरेली का सफर मुश्किल हो गया है। रविवार को एक घंटे की जगह बस लगभग दो घंटे में बरेली पहुंची। बदायूं से बसें आंवला, भमोरा होकर बरेली पहुंच रही हैं। पहले दिन ही रूट डायवर्जन होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
सावन के दौरान कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। शुक्रवार से सोमवार तक जिले के सभी रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया गया है। रविवार को पहले दिन ही बदायूं-बरेली रूट पर सफर में करीब दो घंटे ज्यादा लगे। रूट डायवर्जन की वजह से यात्रियों को करीब बीस किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। रूट डायर्वजन की वजह से जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सावन माह तक इसी तरह रुट डायवर्जन रहेगा। पुलिस ने रूट डायवर्जन वाले रास्तों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे।