फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   राशन कार्ड जमा न करने पर तीन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

राशन कार्ड जमा न करने पर तीन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 01 Feb 2019 09:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड जमा न करने पर तीन कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
बदायूं। जिले में अपात्र राशन कार्ड धारकों के लिए विभाग की ओर से 25 जनवरी तक का समय दिया गया था। इसके तहत कहा गया था कि राशन कार्ड जमा करने वालों पर विभाग के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस बीच में कई अपात्र लोगों ने अपने राशन कार्ड विभाग को वापस कर दिए लेकिन कई लोगों ने फिर भी कार्ड वापस नहीं किए। इसको लेकर डीएम ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने अपात्र लोगों की तलाश तेज कर दी। इस दौरान टीम को गांव दौरी निरोत्तमपुर निवासी बिजली विभाग में कार्यरत प्रवेंद्र और किशनलाल और लोक निर्माण विभाग में कार्यरत विमलेश कुमार मिले, जो नौकरी में होते हुए भी राशन कार्ड बनवाए हुए थे। इन्होंने तय सीमा के अंदर अपने राशन कार्ड जमा नहीं किए थे। ऐसे में तीन कर्मचारियों के विरुद्ध विभागाध्यक्ष को डीएम के स्तर से कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है। तीनों कर्मचारियों से एक साल के राशन की रिकवरी अलग से की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed