फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबंगों को खदेड़ा, गली में घुसेड़ दी जेसीबी

दबंगों को खदेड़ा, गली में घुसेड़ दी जेसीबी

Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
दबंगों को खदेड़ा, गली में घुसेड़ दी जेसीबी
फोटो- 17, 18
विज्ञापन

दबंगों को खदेड़ा, गली में घुसेड़ दी जेसीबी
चेयरमैन और पुलिस ने हड़काया तो भागे कब्जेदार
जेसीबी ने गद्दी चौक पर नाला सफाई की, लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। गद्दी चौक के पास नालों पर कब्जा करके जलभराव की वजह बने दबंगों को चेयरमैन और पुलिस ने खदेड़ दिया। दरोगा ने विरोध करने वाले छुटभैय्ये नेता को सार्वजनिक रूप से आड़े हाथों लिया और जेसीबी गली में घुसवाकर नाले साफ करा दिए। चेयरमैन ने चेतावनी दी कि नालों और रास्तों पर कब्जा करने वाले अब सुधर जाएं और खुद कब्जे हटा लें।
गद्दी चौक के पीछे गलियों में बड़े नाले को लोगों ने पटियां डालकर बंद कर दिया है। उसके ऊपर यह अपनी भैंस बांधते हैं। इस वजह से चोक नालों की सफाई अरसे से नहीं हुई है। जबकि पालिका प्रशासन हर साल नाला सफाई के नाम पर मोटा बजट हजम कर लेता है। इस बार सरकार और पालिका में सत्ता बदलने से यहां सफाई की उम्मीद जगी थी। तीन दिन पहले जब नाला सफाई को जेसीबी गली में घुसने लगी तो स्थानीय नेता ने पालिका स्टाफ को हड़काकर भगा दिया था। इसकी शिकायत करने चेयरमैन दीपमाला कोतवाली गई थीं। तब प्रभारी कोतवाल सत्य सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जब अभियान चलाने जाएं, पुलिस को सूचना दे दें।
विज्ञापन

सोमवार को दीपमाला गोयल ने यहां नाले की सफाई का कार्य शुरू करा दिया। यहां एक पुरानी दीवार भी भरभराकर नाले में गिर गई थी, जिसकी वजह से नाला और चोक हो गया था। यहां फिर हल्का विरोध शुरू हुआ। तब कोतवाली के एसआई दीनदयाल ने नाले में गोबर डलवाने वाले नेता को पकड़ लिया। उसे जमकर खरी खोटी सुनाईं और जेल भेजने की चेतावनी दी तो वह थरथराने लगा। इसके बाद जेसीबी गली में घुसेड़कर पटियां हटवाकर नाले खुलवा दिए। इसके बाद जलभराव की समस्या खत्म होने का रास्ता बनने लगा। चेयरमैन ने साफ कहा कि रोड पर भैंस बांधने वाले और गोबर को नाले या सड़क पर डालने वाले लोगों पर नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed