{"_id":"5a16f1784f1c1b156b8b7cd2","slug":"181511453048-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहू धर्मशाला के मतदान केंद्र पर 26 नवंबर को दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहू धर्मशाला के मतदान केंद्र पर 26 नवंबर को दोबारा होगा मतदान
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शहर के साहू धर्मशाला मतदान केंद्र के बूथ नंबर 72 पर बूथ कैप्चारिंग की घटना हुई थी। प्रेक्षक की जांच रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने बूथ नंबर 72 का मतदान रद्द कर दिया था। अब यहां दूसरे चरण वाले दिन 26 नवंबर को दोबारा मतदान होगा। आयोग ने विवादित मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को बदायूं जिलेे की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में मतदान हुआ। इसमें बदायूं नगर पालिका के साहू धर्मशाला के मतदान केंद्र संख्या 72 पर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास हुआ। जिला प्रशासन ने वहां पर फटे पड़े मतपत्रों, संबंधित अधिकारी के बयान और वीडियोग्राफी को देखने के बाद में इसकी जानकारी प्रेक्षक को दी। प्रेक्षक ने राज्य निर्वाचन आयोग को इसके बारे में अवगत कराया। इसके बाद में आयोग ने यहां पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से निर्देश प्राप्त हुए है। इसमें 26 नवंबर सुबह साढ़े सात बजे से मतदान होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें शहर के वार्ड नंबर 13 के संबंधित मतदाता अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे।