{"_id":"5c701153bdec2273a67cac79","slug":"171550848339-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ के निरीक्षण में तीन बार बंद मिला उरैना का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ के निरीक्षण में तीन बार बंद मिला उरैना का स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। तीन बार के निरीक्षण में स्कूल बंद मिलने और कंपोजिट ग्रांट की धनराशि निकालने के बाद भी कोई काम नहीं कराने पर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति बीईओ ने की है, साथ ही स्कूल में तैनात शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया है।
खंड शिक्षाधिकारी रमेश पंकज ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के गांव उरैना में प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां पर भानुप्रताप सिंह प्रधानाध्यापक और मेवाराम शिक्षामित्र है। उन्होंने 11 जनवरी, 31 जनवरी और फिर शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। हर बार स्कूल बंद मिला। गांव वालों से बात की गई तो बताया कि स्कूल तो कभी-कभार ही खुलता है। गांव के बच्चे भी इधर-उधर ही घूमते रहते हैं। शिक्षामित्र भी कभी नहीं आता है।
बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में सुधार को कंपोजिट ग्रांट के तहत मिले 40 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं और कोई काम नहीं कराया है, जबकि इस धनराशि से क्या-क्या काम होने हैं, इसकी पूरी सूची भी सभी प्रधानाध्यापकों को मिली है। उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपों में प्रधानाध्यापक भानुप्रताप सिंह के निलंबन की संस्तुति की गई है, वहीं शिक्षामित्र मेवाराम का मानदेय रोक दिया गया है। विभागीय जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।