{"_id":"5c432f3dbdec224c974cfcd9","slug":"171547906877-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से मुकाबले को तैयार जिला अस्पताल, अलग वार्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से मुकाबले को तैयार जिला अस्पताल, अलग वार्ड बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वाइन फ्लू (वायरस) से मुकाबला करने को जिला अस्पताल प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके लिए अलग से एक वार्ड बनाया गया है। तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही वार्ड में स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वॉय को तैनात किया गया है। हालांकि अभी किसी मरीज के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, परंतु उससे पहले ही अस्पताल प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीजों को भर्ती करने के लिए हृदय वार्ड के अंदर एक वार्ड बनाया गया है। यहां तीनों शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे। सीएमएस के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के इलाज को डॉ. आशु अग्रवाल, डॉ. एमए सिद्दीकी और डॉ. मिती गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएमएस ने सफाई कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि इस वार्ड में विशेष सफाई कराई जाए। बेड की चादरें साफ रहें, जिससे दूसरे लोगों तक वायरस नहीं पहुंचे।
--------------
दवाएं मंगवाने के दिए आदेश
सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर ने स्वाइन फ्लू वार्ड, डॉक्टर और स्टाफ लगाने के साथ दवाओं का इंतजाम करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस वायरस से निपटने के लिए दवाओं का इंतजाम जरूरी है। कोई मरीज आने से पहले जरूरी दवाओं की पूर्ति होनी चाहिए। सीएमएस ने बताया कि वार्ड में जो भी सुविधाएं अधूरी हैं, उनको भी जल्द पूरा किया जाएगा।