{"_id":"5c20cd67bdec22572536301c","slug":"171545653607-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 1436 बेरोजगारों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 1436 बेरोजगारों को मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेले में 1436 को मिला रोजगार
बदायूं। इस्लामिया कॉलेज में सोमवार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें आए 26 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 1436 बेरोजगारों का चयन किया। सभी को नियुक्ति पत्र बांटे गए। रोजगार मेले में 2808 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था।
रोजगार मेला आईटीआई, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा रहे। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने चयनित बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विदेशों की भांति भारतीय युवा भी तकनीकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में पीछे नहीं है। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जो युवा चयनित होने से रह जाएं वे निराश न हों। दोबारा अवसर मिलने पर फिर प्रयास करें। विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार मिलने से केवल उसी का भला नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि केवल सरकारी सेवा में ही नहीं, प्राइवेट सेक्टर में भी सुनहरे अवसर प्राप्त होते रहते हैं। डीएम ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन आरके उपाध्याय, कौशल विकास मिशन के नोडल/ आईटीआई प्रधानाचार्य राजीव कुमार, आईटीआई दातागंज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर संजीव गुप्ता एवं अच्युत कुमार यादव, परवेज अली खान, एससी जैन, अनूप दुबे, संजय कुमार, मदन पाल, अनिल पाठक, सुधीर यादव, रोहिताश, डाटा मैनेजर विशाल सक्सेना, अभिमत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन कंपनियों ने लिए साक्षत्कार
रोजगार मेले में दिल्ली की कंपनी लावा, आईसीसीएस, यूरेका, एचडीएफसी सेल्स, ओजो फैशन, वर्धमान, जेनेवा, येशवेंट्रो, एकुआ हेल्थ, ग्रीनफील्ड, एसआईएस सिक्योरिटी, ओरफोज, लाइफ डिजीटल सहित कुल 26 कंपनियों ने 2808 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर आईटीआई के 257, सेवायोजन विभाग के 428 एवं कौशल विकास मिशन के 751 कुल 1436 को नियुक्ति पत्र जारी किए।