फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक बरेली रैफर

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक बरेली रैफर

Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक बरेली रैफर
फोटो-18
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों
की मौत, एक बरेली रेफर
सिविल लाइंस और बिसौली क्षेत्र में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत देखकर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। यह हादसे बिसौली और सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए थे। दोनों थानों की पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
सिलहरी। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बादल निवासी 25 वर्षीय हीरालाल पुत्र यादराम और 20 वर्षीय टिंकू पुत्र अनेक पाल मंगलवार देर रात बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में शिकरापुर मोड़ के नजदीक आईटीआई कॉलेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई और टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उनके परिवार वालों को बताया। जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ हीरालाल के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने हीरालाल के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। हीरालाल दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

बिसौली। 26 अगस्त को क्षेत्र में घायल मिले युवक ने मंगलवार शाम बरेली में दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय युवक उमेश पुत्र सोहनपाल बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर का निवासी था। रक्षाबंधन के दिन वह राखी लेकर जा रहा था। रास्ते में बिसौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे बरेली ले गए, जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। बिसौली पुलिस ने बुधवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। उमेश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके तीन बेटी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed