{"_id":"5ace0fbf4f1c1b1c3d8b489b","slug":"171523453887-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडल जीतकर लौटी कशिश खांन को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडल जीतकर लौटी कशिश खांन को मिला सम्मान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह से नौ अप्रैल तक पुणे में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बहादुरगंज मोहल्ले के बसीक खान की बेटी कशिश खान ने सीनियर वर्ग के रिकर्व टीम ओलंपिक राउंड में गोल्ड मेडल हासिल कर बदायूं जिले का नाम रोशन किया। मेडल जीतकर लौटी कशिश के लिए गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
भगवान दास पैलेस में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल विजेता कशिश खान को सीओ भूषण वर्मा, बिल्सी नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने स्मृति चिह्न भेंट किया। किशनचंद्र शर्मा, सचिव राजन मेंदीरत्ता, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
कशिश खान को राज्य सरकार की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये का पुरस्कार भी मिलेगा। ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि धनराशि खेल विभाग की ओर से जारी होगी।
विज्ञापन
अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकना मेरा लक्ष्य
राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता कशिश खान ने इसका श्रेय जिला तीरंदाजी संघ को दिया। कहा- तीरंदाजी में आगे बढ़ने का मौका उसे अपने परिवार के साथ राजन सर से भी मिला। जब भी कोई मेडल मिला, गूंज की ओर से हर बार ही हौसला बढ़ाया गया। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलकर पदक हासिल करना चाहती है। मेहनत और लगन से यह सपना भी पूरा हो जाएगा।