फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली दरों को लेकर सपा का प्रदर्शन

बिजली दरों को लेकर सपा का प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली दरों को लेकर सपा का प्रदर्शन
डीएम को ज्ञापन देते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव समाप्त होते ही प्रदेश सरकार की ओर से बिजली की दरों में 150 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई। इसके विरोध में सपा के प्रांतीय आह्वान पर राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि मूल्य वृद्धि कर भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा हमेशा से ही किसान विरोधी रही है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के कारण देश, प्रदेश की जनता बुरी तरह प्रभावित हुई है। नगर निकाय चुनाव के तुरंत बाद प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर घरेलू अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने अपनी जनविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। सपा ने सदैव किसानों, गरीबों आदि कमजोर वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है। भविष्य में भी जब कभी समाज के कमजोर वर्ग का उत्पीड़न किया जाएगा। सपा सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार ने अब तक चुनाव से पूर्व किए गए वादों में से कोई भी पूरा नहीं किया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, हिमांशु यादव, अवनीश यादव, बलवीर सिंह, प्रभात अग्रवाल, अखिल रस्तोगी, विश्वनाथ मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed