{"_id":"59a1c9d24f1c1bed1d8b49e7","slug":"171503775186-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिटायर होने के बाद भी पढ़ा सकेंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रिटायर होने के बाद भी पढ़ा सकेंगे गुरुजी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
शिक्षकों की कमी के कारण पटरी से उतरी चल रही माध्यमिक स्कूल की शैक्षिक व्यवस्था को लाइन पर लाने को जिले के 30 राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूलों में रिक्त अध्यापकों के 177 पदों पर रिटायर शिक्षकों के साथ ही बेसिक के शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। वही रिटायर शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जिनकी आयु 65 वर्ष तक होगी।
बदायूं के अलावा प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय इंटर कालेज और राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी है। इसकी वजह से बच्चे भी इन स्कूलों में प्रवेश लेने से बचते हैं। साथ ही इन स्कूलों की शैक्षिक स्थिति भी लगातार खराब हो रही है। शिक्षक न होने के कारण शैक्षिक गुणवत्ता में आई कमी को दूर करने के लिए शासन ने नया प्रयोग किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि शासन से रिटायर और बेसिक शिक्षकों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात करने के निर्देश मिले हैं। इसके तहत राजकीय इंटर कालेज और राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर सहायता प्राप्त माध्यमिक और राजकीय इंटर कालेजों के रिटायर शिक्षकों के साथ ही बेसिक के उन शिक्षकों को तैनात किया जाएगा, जो निर्धारित शैक्षिक अर्हता रखते हैं। रिटायर शिक्षक वहीं लगेंगे जिनकी आयु 65 वर्ष तक की होगी। इससे ज्यादा वालों को नहीं रखा जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के तौर पर रखे जाने वाले बेसिक के शिक्षकों को वेतन वहीं मिलेगा, अतिरिक्त कुछ नहीं मिलेगा। जिले में 177 पद रिक्त हैं। इनकी नियुक्ति के बाद शैक्षिक स्तर में सुधार होगा।