फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पहले दिन ठेले-खोमचे वाले निशाने पर, फुटपाथ वालों को सामान समेट ले जाने की चेतावनी

पहले दिन ठेले-खोमचे वाले निशाने पर, फुटपाथ वालों को सामान समेट ले जाने की चेतावनी

Sat, 02 Feb 2019 05:22 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 02 Feb 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन ठेले-खोमचे वाले निशाने पर, फुटपाथ वालों को सामान समेट ले जाने की चेतावनी
उझानी (बदायूं)। एक दिन पहले घंटाघर चौराहे के पास जाम में एसएसपी अशोक कुमार की कार फंस जाने के बाद शनिवार को पुलिस और पालिका कर्मियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने का काम शुरू कर दिया। पहले दिन निशाने पर घंटाघर चौराहे के आसपास का ही इलाका रहा लेकिन सड़क किनारे ठेला-खोमचा वाले ही कार्रवाई की चपेट में आए। खोखा मालिकों के अलावा फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को इस चेतावनी के साथ बख्श दिया गया कि अगले दिन फिर से नजर आए तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान पालिका कर्मियों ने पांच-छह तख्त कब्जे में जरूर ले लिए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत दोपहर बाद करीब तीन बजे की गई। पुलिस फोर्स के साथ मार्केट में निकले पालिका कर्मियों ने घंटाघर चौराहे पर पहुंचते ही ठेला-खोमचा वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया। चौराहे से बदायूं रोड बाजार में सब्जी मंडी के पास भी अतिक्रमणकारियों पर पुलिस का डंडा चला। पुराने बिजली उपकेंद्र तक ही कार्रवाई हुई। घंटाघर से दूसरी तरफ पुलिस और पालिका कर्मियों को सबसे ज्यादा अतिक्रमण का माहौल पुरानी मंडी मोड़ और हलवाई चौक के पास नजर आया। कुछेक दुकानदारों ने पुलिस को देखते ही सामान समेटना शुरू कर दिया। जिन दुकानदारों का ज्यादा मात्रा में सामान बाहर था, उन्हें एक दिन का अल्टीमेटम देकर बख्श दिया गया। पुलिस और पालिका कर्मियों की चौराहे के आसपास अतिक्रमणकारियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में दो-तीन लोगों की दुकानें के बार रखे तख्त आदि को पालिका कर्मियों ने जब्त कर लिया। जब्त सामान पालिका परिसर में रखा गया है। उसे जुर्माना वसूलने के बाद ही दुकानदारों को लौटाया जाएगा। एसएसआई रामऔतार ने बताया कि अस्थायी रूप से अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दुकानदारों से भी कहा गया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों के सामने फड़ नहीं लगवाएं।
विज्ञापन

--------
एसपी सिटी ने भी दिखाए तेवर उझानी। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एक दिन पहले अतिक्रमण को लेकर एसएसपी के आदेश के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछा। एसपी सिटी के जाने के बाद ही पालिका कर्मियों को बुलाकर पुलिस कर्मी मार्केट की ओर निकल पड़े। अभियान के पहले दिन ही मार्केट में अफरातफरी का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन
अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका की ओर से जल्द ही बड़ी कार्रवाई शुरू होनी है। फिलहाल दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है। स्थायी अतिक्रमण को हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी का भी सहयोग लेना पड़ेगा।
- राजेश बिंद, सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed