{"_id":"5b8595e942c7922ee41028ff","slug":"161535481321-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय दो दोस्त पानी में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाते समय दो दोस्त पानी में डूबे, एक की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो::31
तालाब में नहाते समय दो दोस्त पानी में बहे, एक की मौत
ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
सैदपुर (बदायूं)। तालाब में नहाने के दौरान दो दोस्त पानी में बह गए। इनमें एक ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। इसका पता लगने पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे युवक का शव पानी से बाहर निकला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वजीरगंज इलाके के अगेई गांव से सटा हुआ बड़ा तालाब है। बारिश से पहले मछली पालन के लिए तालाब की खुदाई की गई थी, लेकिन बरसात का पानी भर जाने से खुदाई का काम अधूरा छूट गया था। मंगलवार दोपहर अगेई निवासी 22 वर्षीय सोनू और उसका दोस्त मुनीश तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने बताया नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे गड्ढे मे चले गए, जिससे पानी में डूबने लगे। मुनीश तैरना जानता था, जिससे वह किसी तरह बाहर निकल गया। उसी ने दौड़कर गांव वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक सोनू पानी में डूब चुका था। कुछ ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर सोनू को तलाशना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर वजीरगंज एसओ और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच गए।
दिल्ली से खींच लायी मौत
सैदपुर। पिता की मौत के बाद से सोनू दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपने गांव आया था। जहां मंगलवार दोपहर वह गांव में रहने वाले अपने दोस्त मुनीश के साथ तालाब में नहाने चला गया। ग्रामीणों ने बताया, तालाब में जिस जगह दोनों लड़के नहा रहे थे, वहां गहरा गड्ढा है।