फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार की टक्कर से छात्र की मौत, जाम लगाकर हाइवे पर प्रदर्शन

कार की टक्कर से छात्र की मौत, जाम लगाकर हाइवे पर प्रदर्शन

Mon, 28 May 2018 01:18 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से छात्र की मौत, जाम लगाकर हाइवे पर प्रदर्शन
कार की टक्कर से छात्र की मौत, जाम लगाकर हाईवे पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार अपराह्न हुआ हादसा
साइकिल से खेत पर डीजल पहुंचाने जा रहा था छात्र नीरज
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
खेत पर डीजल पहुंचाने के लिए साइकिल से निकले छात्र को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही मृतक के घरवालों के साथ आसपास गांवों के लोग हाइवे पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों की भीड़ ने कार का पता लगाकर उसे पकड़ने की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की तो नोकझोंक हो गई। करीब दो घंटे बाद घरवालों समेत भीड़ ने पुलिस के इस आश्वासन पर शव को उठाने दिया कि कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।
हादसा रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव दहेमू के पास हुआ। दहेमू निवासी मदनलाल का 17 वर्षीय बेटा नीरज साइकिल पर डीजल कह केन लादकर खेत की ओर चला। वह पुलिया के पास पहुंचा ही था कि पीछे से उसे तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। सड़क किनारे पशुओं को चरा रहे युवकों ने यह देखा तो मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने मृतक के घरवालों को भी फोन कर दिया। घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। दहेमू समेत पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। भनक लगते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के घरवालों समेत भीड़ में शामिल ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। ग्रामीण काफी देर तक कार चालक को पकड़कर हादसा स्थल पर लाने की जिद पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शव के पोस्टमार्टम से पहले ही कार का पता लगाकर चालक को दबोच लिया जाएगा तो भीड़ का गुस्सा शांत पड़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। जाम की वजह से वाहन सवार महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतक नीरज कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र था। वह अपने पिता की पांच संतानों में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed