फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गुप्ता फैमिली पर तीसरे दशक में भी कायम रखा वोटरों का विश्वास

गुप्ता फैमिली पर तीसरे दशक में भी कायम रखा वोटरों का विश्वास

Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
गुप्ता फैमिली पर तीसरे दशक में भी कायम रखा वोटरों का विश्वास
निकाय चुनाव
उझानी पालिका बोर्ड में लगातार पांचवी बार दी दस्तक
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार सदन में पहुंचे हैं रामप्रवेश समेत चार सदस्य


उझानी (बदायूं)।
पालिका बोर्ड में इस बार कई ऐसे सदस्य देखने को मिलेंगे जो पहली बार जीत कर आए हैं तो चार सदस्य फिर से सदन में पहुंचने में सफल रहे हैं। इस सबके बीच एक फैमिली ऐसी भी है जिस पर मतदाताओं का लगातार विश्वास है। इसी के चलते सत्येंद्र गुप्ता फैमिली पांचवी बार जीतने में सफल रही है।
पालिका की राजनीति में असरदार साबित हो रही सत्येंद्र गुप्ता फैमिली पर गौर करें तो वर्ष-1995 में सत्येंद्र की मां ईश्वरदेवी बोर्ड का हिस्सा बनीं। चूंकि अगली बार वर्ष- 2002 के निकाय चुनाव में सीट फिर महिला रही तो उन्होंने पत्नी अनीता को जिता कर बोर्ड में पकड़ कायम रखी। वर्ष- 2007 के चुनाव में सीट सामान्य हुई तो खुद सत्येंद्र गुप्ता जीत गए। उन्होंने अगला चुनाव भी जीतता। इस बार के चुनाव में सीट महिला के खाते में गई तो उनकी पत्नी अनीता गुप्ता को ही विजय मिली। इधर, रामप्रवेश यादव, अरुण अग्रवाल, नफीस अहमद और ओमप्रकाश अदलक्खा एक बार फिर जीतने में सफल रहे हैं।। नये चेहरों में हरीओम, राखी देवी, शाहिस्ता बी, अजय यादव, सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी, धर्मवीर यादव, सुनीता देवी, विक्रम राठौर, आदित्य कुमार उर्फ आकाश शर्मा, कृष्ण भगवान, शफीक और शहाना हैं। इसी क्रम में रामादेवी और शौकत सैफी एक बार फिर बोर्ड में पहुंचने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


पति नहीं तो पत्नियां....
उझानी। पालिका की राजनीति में अब्दुल हसन नेता का नाम अहम रहा है। पिछली बार उनकी पत्नी मीरजहां चुनी गई थी लेकिन अब वह खुद जीत गए हैं। इसी तरह नईम बेगम के स्थान पर उनके पति छोटे कुरैशी, मुन्ने अली के स्थान पर उनकी बेगम मुख्तरी, मुख्तार के स्थान पर उनकी पत्नी शब्बीरन, चंदगीराम के स्थान पर उनकी पत्नी मिथलेश तो सत्येंद्र के स्थान पर अनीता गुप्ता जीतकर बोर्ड का हिस्सा बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed