{"_id":"5a1ea40f4f1c1b6a678bebe7","slug":"161511957519-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष 142, सदस्य के लिए 140 टेबल लगाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष 142, सदस्य के लिए 140 टेबल लगाई जाएगी
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतगणना कराने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, आरओ, एआरओ के लिए प्रशिक्षण दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। पारदर्शी, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना कराने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, आरओ, एआरओ के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 142, सदस्य पद के लिए 140 टेबलों पर मतगणना कराई जाएगी। जिले में सात नगर पालिकाओं, 13 नगर पंचायतों के लिए शुक्रवार को संबंधित मंडियों में आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। निर्देश दिए गए हैं कि मतदान पेटिका की सील एजेंट्स को अवश्य दिखा ली जाएं। उसके बाद ही मतगणना शुरू की जाए।
बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी चंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में आरओ, एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। डीईओ ने कहा कि निर्वाचन में नियुक्त गणना पर्यवेक्षक, सहायक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, निष्पक्षता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का अध्ययन कर लें। इससे मतगणना कार्य में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। मतगणना के समय कोई मतपत्र संदिग्ध हो, तो उसे आरओ, एआरओ के समक्ष प्रस्तुत कर उसका निराकरण कराएं। मतगणना से पहले मतदान पेटिका की सील एजेंट्स को अवश्य दिखा लें। मतपेटिका के सभी मतपत्रों की गणना पूर्ण हो जाए, तो संबंधित गणना एजेंट्स से निर्धारित प्रारूप पर हस्ताक्षर करा लें, कि वह मतगणना से संतुष्ट हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुुंचे। इससे निर्धारित समय से मतगणना शुरू हो सके। इस अवसर पर सीडीओ शेषमणि पांडेय, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी, डीडीओ सेवाराम चौधरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रवेंद्र पटेल मौजूद रहे।