{"_id":"59ede52d4f1c1bd0538b8e27","slug":"161508762925-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेला की औपचारिक शुरुआत 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ा मेला की औपचारिक शुरुआत 28 से
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं /कादरचौक। मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसका शुभारंभ 28 अक्तूबर को झंडी पूजन के साथ होगा। इसके बाद में मेला स्थल डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
कादरचौक के गांव ककोड़ा के देवी मंदिर से झंडी 28 अक्तूबर को झंडी उठाई जाएगी। वह झंडी गंगाघाट पर पहुंचेगी हवन-पूजन के बाद में मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसमें डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी की मौजूद रहेंगे। मुख्य स्नान चार नवंबर को है। जबकि मेला 11 नवंबर तक चलेगा। मेले के शुभारंभ के बाद मेला स्थल पर ही डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परषिद, बाढ़ खंड, जिला पंचायत राज विभाग समेत तमाम विभाग मौजूद रहेंगे। इधर गंगा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक ने बताया कि तीन और चार नवंबर को गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के लिए विशेष प्रशिक्षित नेपाल के राजन भट्टाचार्य के शिष्य आएंगे। गंगा आरती के साथ ही गंगा तट पर संगीन आतिशबाजी का भी मनोरम नजारा होगा। पहली बार गंगा कथा भी होगी।