फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   16 new dengue patients in Dabtora, two including married woman died

Budaun News: दबतोरा में डेंगू के 16 नए मरीज, विवाहिता समेत दो की मौत

Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
16 new dengue patients in Dabtora, two including married woman died
दबतोरा गांव में घर में इलाज कराते बुखार पीड़ित। संवाद
बदायूं। जिले में डेंगू का कहर रविवार को भी बरकरार रहा। आसफपुर के लक्ष्मीपुर के बाद अब दबतोरा गांव में भी 16 लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। सभी ने निजी लैब में जांच कराई थी। वहीं, उसहैत में एक विवाहिता और उझानी में एक साल के मासूम की डेंगू से मौत हो गई। जिले में अब तक 156 लोग डेंगू से जान गंवा चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपने आंकड़ों में छह लोगों की मौत होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव टिकाई पुख्ता निवासी गजेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी को पांच दिन पहले बुखार आया था। शनिवार रात उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उझानी क्षेत्र के बरसुआ निवासी लालमन शाक्य के एक साल के बेटे छोटू को तीन दिन पहले बुखार आया। दवा दिलाई लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम : विकास क्षेत्र आसफपुर गांव के दबतोरा में डेंगू बुखार का कहर देखने को मिला। गांव में 50 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं, वहीं 16 लोगों की जांच रिपोर्ट डेंगू संक्रमित आई है। इन सभी मरीजों ने निजी लैब पर जांच कराई थी। गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। डेंगू की चपेट में आने वाले मरीज परवीन पत्नी सलमान, चांदनी पत्नी मन्नू, जायरा बेगम पत्नी मोहम्म्द शफी, साहिदा बेगम पत्नी अय्यूब, सितारा बेगम पत्नी जब्बार खान, शाकिर खान पुत्र मोहम्म्द नबी, सब्बो बेगम पत्नी मेहराजुद्दीन, गुलाम गौस पुत्र मेहराजुद्दीन, जैनव फातिमा पत्नी फरीद खान, निदा खानम पुत्री जाहिद खान, जोया पुत्री जाहिद खान, सीमा पत्नी जाहिद खान, अजमल खान, अजहर खान, सफ्फन खान पुत्र अकरम खान, फरजाना पत्नी अकरम खान, अब्बास खान पुत्र मुत्याज खान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरचौक में लार्वा नष्ट, दिए नोटिस : कादरचौक क्षेत्र के गांव नूरपुर में मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह ने ग्रामवासियों को संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के लिए जागरूक किया। लार्वा का निरीक्षण किया गया। लार्वा मिलने पर नोटिस देकर उसे तत्काल नष्ट करवाया।

तीन मलेरिया तो छह डेंगू संक्रमित मिले: स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने शनिवार को शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। 1006 जांचों में बुखार के 441 मरीज मिले। तीन मरीजों में मलेरिया पीवी पाया गया तो वहीं छह मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब जिले में एलाइजा जांच में मिले डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 313 हो गई है।

दबतोरा गांव में घर में इलाज कराते बुखार पीड़ित। संवाद

दबतोरा गांव में घर में इलाज कराते बुखार पीड़ित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed