फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खाली कराए जाएंगे अस्पतालों के रैन बसेरे

खाली कराए जाएंगे अस्पतालों के रैन बसेरे

Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खाली कराए जाएंगे अस्पतालों के रैन बसेरे
खाली कराए जाएंगे अस्पतालों के रैन बसेरे
विज्ञापन

सीएमओ ने जारी किया फरमान, आज चल सकता है अभियान
फोटो--4
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। महिला और जिला अस्पताल में रैन बसेरों से स्वास्थ्य विभाग ही कब्जा हटवाएगा। सीएमओ ने सोमवार को फरमान जारी किया है कि वह किसी भी तीमारदार को ठंड में सिकुड़ने नहीं देंगे। रैन बसेरा खाली कराने को मंगलवार से अभियान शुरू किया जाएगा। उसके बाद उनमें लेटने-बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।
ताज्जुब की बात है कि महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में पांच रैन बसेरे हैं। इसके बावजूद उनमें एक भी खाली नहीं है। दो रैन बसेरों पर ताले पड़े हैं तो दो रैन बसेरों पर अवैध कब्जे हैं। एक रैन बसेरे में अस्पताल का ही कबाड़ भरा हुआ है। उसके बाद गेट पर ताला जड़ दिया गया है। यानि पांच रैन बसेरों में एक भी खाली नहीं हैं। तीमारदार तो क्या किसी बाहर व्यक्ति को बैठने तक की जगह नहीं है। ऐसे में तीमारदार कहां शरण ले रहे हैं, यह तीमारदार ही जानते होंगे। फिलहाल महिला अस्पताल और जिला अस्पताल के रैन बसेरों की बहुत बुरी हाल है।
विज्ञापन

इधर, प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा है कि किसी भी रैन बसेरे पर अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। मंगलवार को एक-एक करके सभी रैन बसेरों को चेक किया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed