फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पांच करोड़ की लागत से बनेगा अरिल नदी पर पुल

पांच करोड़ की लागत से बनेगा अरिल नदी पर पुल

Fri, 21 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से बनेगा अरिल नदी पर पुल
बदायूं। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदी-चंदौरा मार्ग पर अरिल नदी के पुल निर्माण को स्वीकृति दे दी है। करीब पांच करोड़ की धनराशि इस पुल के लिए स्वीकृत हुई है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इसका काम शुरू करा देगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के करीब 35 गांवों की जनता को लाभ मिलेगा। विधायक श्री गुप्ता ने कहा है कि क्षेत्र का विकास कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बिनावर इलाके में पड़ने वाले मोहम्मदी-चंदौरा इलाके की जनता अरिल नदी के पुल की काफी समय से मांग करती आ रही थी। फिर भी किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी रहे महेश चंद्र गुप्ता ने सभा में इस क्षेत्र की जनता से वायदा किया था यदि वह जीतते हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो जनता की इस मांग को अवश्य पूरा किया जाएगा। सरकार बनते ही विधायक ने इस पुल के निर्माण को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को पत्र दिया। अवगत कराया कि मोहम्मदी-चंदौरा मार्ग पर अरिल नदी का पुल बनना बहुत जरूरी है। पुल के नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में इस क्षेत्र के दर्जनों गांव बेहद प्रभावित होते हैं। सीएम और डिप्टी सीएम ने इस मांग को जल्द ही पूरा करने का विधायक को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रस्तावित पुल के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। श्री गुप्ता ने बताया कि पांच करोड़ से भी ज्यादा की धनराशि से यह पुल बनेगा। पुल बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बोले-उन्होंने जो वायदा किया था उसे पूरा कर दिया है। क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास हो यही उनका लक्ष्य है। इसमें किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे रास्तों होकर गुजरते हैं लोग
बदायूं। मोहम्मदी-चंदौरा पर अरिल नदी का पुल नहीं बनने से बरसात के दिनों में बुरे हालात हो जाते थे। विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों को कहीं पर जाने को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ता। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। पुल का निर्माण हो जाने से उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी।


डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने मोहम्मदी-चंदौरा मार्ग पर अरिल नदी के पुल को स्वीकृति दी है। पांच करोड़ से भी ज्यादा से यह बनेगा। पुल के पास सड़क का भी निर्माण होगा। पुल के बन जाने के बाद करीब 35 गांवों की जनता को फायदा होगा। जल्द ही इसका पीडब्ल्यूडी काम शुरू कर देगी।
-हेमंत सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed